बडा ही महत्व है।


बडा ही महत्व है।

विद्यार्थी के लिए गुरू का ,
राजस्थान में चुरू का ,
राजाओं में पुरू का , 
बडा ही महत्व है।
विज्ञान जगत में अपवादों का,
 खेतों में खादों का,
जीवन में यादों का ,
बडा ही महत्व है।
COMPITION  में एक सीट का ,
गुआनो नामक बीट का ,
बॉम्बिक्स नामक कीट,
 का बडा ही महत्व है। 
लक्ष्य प्राप्ति के लिए लगन का,
तपस्या में तपन का ,
शान्ति के लिए मनन का, 
बडा ही महत्व है।
संसार में हिन्दुस्तान का, 
माता पिता व गुरू के मान का, 
और अपनी शान का,
 बडा ही महत्व है।

कुमार महेश (11-05-2020)



Post a Comment

0 Comments