अगर हमारे हौसलो में दम होगा

*    अगर हमारे हौसलो में दम होगा
हार जाएगा कोरोना ,अगर हमारे हौसलों में दम होगा।
हिम्मत गर होगी फौलादी , यह तूफान भी कम होगा ।
अगर संयम और विवेक रखेंगे ,धीरज और धरम होगा,
घर से बाहर कदम ना होगा,रूख भी इसका नरम होगा।
हार जाएगा कोरोना ,अगर हमारे हौसलों में दम होगा।
कुछ दिन मिलन गर न होगा, न यहां-वहां भ्रमण होगा ,
थामे हम पलायन गर, जीवन में हमारे पुरोगमन होगा।
हार जाएगा कोरोना ,अगर हमारे हौसलों में दम होगा।
एक दूजे का बने सहारा,न दुख होगा न कोई गम होगा,
करे संकल्प ऐसा ,कोरोना के विरूद्ध हर कदम होगा।
हार जाएगा कोरोना ,अगर हमारे हौसलों में दम होगा।
वक्त का मरहम असरदार होता,बेअसर हर जख्म होगा ,
आफत सारी टल जाएगी, विपदा का दौर खत्म होगा ।
हार जाएगा कोरोना ,अगर हमारे हौसलों में दम होगा।
खुशियों के दीए जगमगाऐगें,फिरसे अंधेरा ये कम होगा,
दहशत-वहशत कम होगी, हवा ये जुल्मों-सितम होगा।
हार जाएगा कोरोना ,अगर हमारे हौसलों में दम होगा।
हर भारतीय गर बने योद्धा,हर देशवासी को नमन होगा,
निश्चित मुस्कुरायेगे फिर से, खुशहाल फिर चमन होगा।
हार जाएगा कोरोना ,अगर हमारे हौसलों में दम होगा।
उसकी लाठी में दम बहुत हैं, नहीं अब हमे वहम होगा।
हम बन्दे उसी के है, यकीनन उसका रहमो-करम होगा।
हार जाएगा कोरोना ,अगर हमारे हौसलों में दम होगा।
Description: https://static.xx.fbcdn.net/images/emoji.php/v9/t36/1/16/1f58a.pngकुमार  महेश 30-03-2020)Description: https://static.xx.fbcdn.net/images/emoji.php/v9/t36/1/16/1f58a.png
लालसोट, राजस्थान

Post a Comment

0 Comments