जीवन है प्यारे अनमोल ........


जीवन है प्यारे अनमोल,
जीवन है प्यारे अनमोल ...........
दुनिया है बड़ी ही गोल ,
हमरा  बिगारे  भूगोल  .
मेरी बातें है अनमोल ,
कर मत तू टालमटोल .
जीवन है प्यारे अनमोल ...........
खुद के भीतर झांक ना पावै ,
सारी  दुनिया को बुरी बतावै .
जहर भरा तेरे  अन्दर भी .
अरे मन खुद का भी टटोल .
जीवन है प्यारे अनमोल ..........
मन में काहै रखता घात ,
काहै करता झूंठी बात ,
कर्कश वाणी को तू छोड़ ,
मिश्री बातों में तू घोल .
जीवन है प्यारे अनमोल ..........
सच से कभी ना प्रीत लगावे,
झुंठो को ही  मीत बनावै,
झुंठ का गाढ़ा पैर ना होवै,
इक दिन खुल जाती है पोल .
जीवन है प्यारे अनमोल ............
धन-माया सारी छुट ही जाती ,
पाप की हांड़ी फुट ही जाती .
पाप किये जिसने भी प्यारे ,
एक दिन फुटा उसका ढोल .
जीवन है प्यारे अनमोल ............
मन के सारे कांटे चुन ,
काम-क्रोध को जम के धुन   ,
काहै  होवै डांवाडोल ,
प्यारे मन की गांठे खोल .
जीवन है प्यारे अनमोल ............
सुन अपने मन का साज ,
बदल जीने का अंदाज ,
तेरी कीमत तू ही जाने ,
तू खुद ही खुद को तोल .
जीवन है प्यारे अनमोल ...........
कुमार महेश    १२/०३/२०२०
JEEVAN-HAI-PYARE,JEEVAN-HAI-ANMOL
JEEVAN HAI PYARE


Post a Comment

0 Comments