आओ उनका करे आभार


आओ उनका करे आभार ...................
विषय – आभार (७९) २२-०३-२०२०
संक्रमण का समय है. कोरोना की चली बयार .
अलगाव में रहो घरों में,बाहर निकलना है बेकार .
सेवारत जो इस संकट में ,उनका करे  आभार .

प्रशासन की बात सुनो, करो वही जो करे पुकार.
आवश्यक हो तो बाहर निकलो, मत जाओ बाज़ार .
सेवारत जो इस संकट में ,उनका करे  आभार .

पल पल की हलचल की, खबरे दे रहे जो पत्रकार .
वो भी बहुत सराहनीय जो ,घर घर बांटे अखबार .
सेवारत जो इस संकट में ,उनका करो आभार .

नर्स ,चिकित्सक ,निडर हो कर कर रहे उपचार .
सजग हुए सेना, पुलिस, अधिकारी, और सरकार .
सेवारत जो इस संकट में ,उनका करे  आभार .

देश सदा रहे खुशहाल, नहीं रहे आवाम लाचार
प्रयास उनके रहे कारगर,देश के लिए वो तैयार .
 सेवारत जो इस संकट में ,उनका करो आभार .

होसला दो थाली घंटी से,हमारे प्रयास हो असरदार.
उन्होंने जीवन दांव लगाया .आओ उनको करे प्यार.
सेवारत जो इस संकट में ,उनका करे  आभार .
कुमार महेश

Post a Comment

0 Comments